पंजाब में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू, मोगा में तैयारियां पूरी

voice punjabtime
3 Min Read

 

 

पंजाब में 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मोगा जिले में भी इसको लेकर जिला प्रशासन और खरीद एजेंसियों ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि, इस बार मौसम की खराबी के चलते मोगा की अनाज मंडियों में गेहूं की आमद 10 से 15 अप्रैल के आसपास शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बावजूद प्रशासन ने पहले ही सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित कर लिए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंडियों में वारदाना (बोरी) की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। मोगा जिले में कुल 121 मंडियां हैं, जिनकी सफाई के लिए टेंडर भी पास कर दिए गए हैं, ताकि किसान अपनी फसल लेकर आएं उससे पहले मंडियां पूरी तरह साफ-सुथरी हों। हालांकि, अभी तक कई मंडियों में सफाई का काम शुरू नहीं हुआ है, जिस पर प्रशासन को जल्द ध्यान देने की जरूरत है।

 

जानकारी देते हुए सुखविंदर सिंह गिल (DFSC), मोगा ने बताया कि साल 2025 में मोगा की मंडियों में 7 लाख 17 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई थी और इस बार भी लगभग इतनी ही आमद होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण मोगा की मंडियों में 10 से 15 अप्रैल के बीच गेहूं की आमद शुरू होने की संभावना है। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद के बाद बोरियों की आवश्यकता होती है, जिसके तहत करीब 28,700 बोरियों की जरूरत है। इनमें से लगभग 27,700 बोरियां पहले ही पहुंच चुकी हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि मोगा जिले में कुल 121 मंडियां हैं और उनकी सफाई के लिए टेंडर भी पास कर दिया गया है, ताकि किसानों को अपनी फसल मंडी में लाने में किसी तरह की परेशानी न हो। जिला प्रशासन और सभी खरीद एजेंसियों की ओर से खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *