पंजाब सरकार लोगों की भलाई व उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा वचनबद्ध है : विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा

voice punjabtime
1 Min Read

पंजाब के लोगों की लंबे समय से चली आ रही बड़ी मांग को पूरा करते आज पंजाब सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। जिस तहत जिला प्रशासन मोगा के सहयोग से गांव काहन सिंह वाला में 131 परिवारों को, जो लाल लकीर में आते मकानों में रह रहे थे, मालिकाना हक प्रदान करके उनको सर्टिफिकेट वितरित हेतु समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 131 परिवारों को मालिकाना हक के सर्टिफिकेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह प्रयास न सिर्फ लोगों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि उनके भविष्य को भी मजबू त बनाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की भलाई व उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी किसी प्रकार की समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए, जिसका पहल के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस दौरान मालिकाना हक के सर्टिफिकेट मिलने पर लोगों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *