अबोहर-मलोट हाईवे पर हादसा: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

voice punjabtime
1 Min Read

 

अबोहर। सोमवार सुबह अबोहर-मलोट नेशनल हाईवे पर गांव गोबिंदगढ़ के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक मिल्क पिकअप वाहन ने आगे चल रहे घुड़का वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घुड़का वाहन पर सवार 20 वर्षीय युवक सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सोनू अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *