शहीदी पार्क में द्वादशी पर श्री श्याम परिवार द्वारा श्याम प्रभु खाटू वाले का संकीर्तन का आयोजन

voice punjabtime
1 Min Read

शहर के शहीदी पार्क में द्वादशी पर श्री श्याम परिवार द्वारा खाटू वाले श्री श्याम प्रभु का संकीर्तन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित हरिओम शर्मा के नेतृत्व में श्री श्याम परिवार के समूह पदाधिकारियों ने श्याम बाबा की ज्योति को प्रज्वलित करने की रस्म अदा की। इस मौके पर अनमोल जागरण पार्टी के भजन गायक धर्मेन्द्र शर्मा व अनमोल शर्मा ने गणपति आराधना गणपति राखो मेरी लाज.. व श्री श्याम स्तुति का गुणगान करके किया। इस मौके पर भजन गायक धर्मेन्द्र शर्मा ने श्याम देने वाले है हम लेने वाले हैं.., मेरा श्याम बड़ा रंगीला मस्ती बरसेगी कीर्तन में.., लेने आ जा खाटू वाले रिंगस के मोड़ पर..आदि भजनों का गायन करके श्रद्धालुओं को मंत्रमुगध किया। संकीर्तन के समाप्ति पर श्री श्याम परिवार द्वारा आए हुए मुख्यतिथियों व गणमान्यों को श्याम बाबा का स्वरूप देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बलजीत बग्गी, सुनील शर्मा, रघुवीर शर्मा, रमन सूद, राजू नारंग, अक्षय गुलाटी, अनमोल शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, अमित, लक्की, प्रीतम अरोड़ा, प्रिंस अरोड़ा, अविनाश गुप्ता, सोनू कुमार, मंजीत छाबड़ा आदि श्याम प्रेमी मौजूद थे

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *