पंजाब सरकार द्वारा राज्य की जनता की लंबे समय से लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर मोगा जिले के गांव काहन सिंह वाला के निवासियों को बड़ी राहत दी गई है। गांव के करीब 130 परिवार, जो पिछले लगभग 75–80 वर्षों से लाल लकीर के अंदर रह रहे थे, उन्हें अब उनके घरों का मलकाना हक प्रदान किया गया है। यह मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। इस अवसर पर मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने तहसीलदार के साथ गांव में पहुंचकर सभी पात्र परिवारों को मालिकाना हक के प्रमाण पत्र वितरित किए। विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार आम लोगों के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और जो मांगें वर्षों से लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है। मलकाना हक मिलने पर गांव वासियों में भारी खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने पंजाब सरकार और विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी कई दशकों पुरानी मांग आज पूरी हुई है, जिससे उन्हें अपने घरों पर अधिकार और सुरक्षा की भावना मिली है। इस फैसले को लोगों ने ऐतिहासिक बताते हुए सरकार के जनहितकारी कदम की सराहना
की।

