आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस पर गांव दुन्नेके में सामुदायिक आउचरीच कार्यक्रम आयोजित

voice punjabtime
1 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी द्वारा सरकारी प्राइमरी स्कूल ब्लाक-2 दुन्नेके में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर एक सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस समागम के दौरान टी.बी (क्षय रोग) के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए  पफलेंट वितरित किए गए। इस मौके पर कोआडीनेटर डॉ. रतिमा सूद ने बताया कि फार्म.डी. पाठ्यक्रम के लगभग 18 छात्रों ने घर-घर जाकर और स्कूलों  जैसे सार्वजनिक स्थानों पर टी.बी के संबंध में जागरूकता फैलाई। वहीं समुदाय को पंजाब सरकार की विभिन्न वित्तपोषण योजनाओं, पंजाब सरकार के  दिशा-निदेर्शों, नि:शुल्क बायोप्सी केंद्रों, नि:शुल्क दवा वितरण तथा टीबी की रोकथाम और प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही गांव दुन्नेके  समुदाय को श्वसन स्वच्छता के बारे में भी शिक्षित किया गया। इस कार्यक्रम में आई.एस.एफ. इस्पोर छात्र इकाई ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। इस मौके पर  संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग,सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा.आर.के.नारंग ने कहा कि इस  प्रकार के सामुदायिक आउचरीच कार्यक्रम का आयोजन संस्था की ओर से निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने आई.एस.एफ.इस्पोर छात्र की टीम को विद्यार्थियों सहित  गांव निवासियों को जागरूक करने के लिए शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *