शिरड़ी सांई बाबा वेलफेयर सोसायटी रजि: मोगा द्वारा 3 अप्रैल को सांई धाम मंदिर कोटकपूरा बाईपास मोगा में करवाई जा रही विशाल सांई संध्या का निमंत्रण कार्ड आज समाज सेवी राहुल वर्मा को समाज सेवी संजीव कुमार द्वारा भेंट किया गया। इस दौरान सांई धाम मंदिर के प्रबंधकों ने कहा कि विशाल सांई भजन संध्या में सांई बाबा का दरबार आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इस दौरान भजन गायकों द्वारा सांई बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

