आज मोगा के गुरुनानक कॉलेज के सामने स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) के जिला इकाई द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान SOI कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपना विरोध प्रदर्शन किया इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के हल्का इंचार्ज संजीत सिंह गिल और SOI के यूथ जिला प्रधान जयदीप शर्मा , सुखबीर गिल के साथ बड़ी संख्या में SOI समर्थक मौजूद रहे। इस मौके पर SOI के जिला प्रधान जयदीप शर्मा ने बताया कि हाल ही में फतेहगढ़ साहिब में आयोजित एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा SOI के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने SOI को “स्मैक ऑर्गेनाइजेशन” कहकर संबोधित किया, जिससे छात्रों में भारी रोष है। जयदीप शर्मा ने कहा कि SOI हमेशा छात्रों के मुद्दों को उठाती रही है, लेकिन इस तरह की टिप्पणियां संगठन और छात्रों का अपमान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे पंजाब में SOI द्वारा इसी तरह के विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की टिप्पणियां बंद नहीं हुईं, तो छात्र वर्ग 2027 के चुनावों में सरकार को करारा जवाब दे
गा।

