साईं धाम मोगा में आगामी 3 अप्रैल को साईं बाबा जी का पावन मूर्ति स्थापना दिवस बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिस तहत श्रद्धालुओं को समागम में शामिल होने के लिए सदस्यों द्वारा निमंत्रण दिया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन प्रधान संजीव आहुजा की अगुआई में बड़े श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है। समागम की जानकारी देते संजीव आहूजा ने बताया कि 3 अप्रैल को विशाल भजन संध्या एक शाम साईं जी के नाम समागम होगा। बाबा जी के चरणों में विशाल श्रद्धा-सुमन अर्पित किए जाएंगे तथा श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें दूर दूर से संगत के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण प्रसिद्ध सूफी गायक सरदार अली एवं सुखदेव सांवरा की हाजिरी रहेगी, जो अपनी सूफियाना प्रस्तुतियों से संगत को निहाल करेंगे और भक्ति रस में रंग देंगे। प्रधान संजीव आहूजा ने समस्त शहर वासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर साईं बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और लंगर प्रसाद ग्रहण करें। यह आयोजन क्षेत्र में श्रद्धा, सेवा और भाईचारे का संदेश फैलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर प्रधान संजीव आहूजा, महासचिव राजीव गुलाटी डा. दर्शन सिंगला चेयरमैन, संजीव आहूजा प्रधान, राजीव गुलाटी महासचिव, संदीप शर्मा कैशियर, केवल सिंगला, बोबी कॉम्बो, डा. संजीव मित्तल, अमन शर्मा, सोनू दूआ सहित सोसायटी के सदस्य उपस्थित थे।

