अबोहर में नगर निगम का कार्यकाल समाप्त: विकास कार्यों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

voice punjabtime
2 Min Read

अबोहर। नगर निगम अबोहर का पांच वर्षीय कार्यकाल आज औपचारिक रूप से समाप्त हो गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शहर के मेयर विमल ठठई सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक संदीप जाखड़ ने शहर के विकास कार्यों को लेकर पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला।
विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि अबोहर शहर के विकास कार्य अधूरे रहने का मुख्य कारण राज्य सरकार की अनदेखी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर को लंबे समय तक फुल-टाइम कमिश्नर तक उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हुए और विकास की गति धीमी पड़ी।जाखड़ ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सुनील जाखड़ द्वारा अबोहर के विकास के लिए लगभग 338 करोड़ रुपये लाए गए थे। इसके विपरीत आम आदमी पार्टी की सरकार के पिछले चार वर्षों में शहर को केवल 12 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा करीब 500 करोड़ रुपये के विकास प्रस्ताव सरकार को भेजे गए थे, लेकिन उनमें से केवल 12 करोड़ रुपये ही स्वीकृत किए गए। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा घोषित 5 करोड़ रुपये के विधायक फंड में से मात्र 1 करोड़ 10 लाख रुपये ही आवंटित किए गए, जो अब तक जारी भी नहीं हुए हैं।संदीप जाखड़ ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक स्तर पर भी सहयोग नहीं मिला, जिसके कारण कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं अधर में लटकी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि हर स्तर पर अबोहर की अनदेखी की गई है, जिससे शहर का समग्र विकास प्रभावित हुआ है।अंत में शहर के विकास को गति देने और लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। नगर निगम के कार्यकाल के समाप्त होने के साथ ही अब शहरवासियों की निगाहें नई व्यवस्थाओं और आगामी निर्णयों पर टिकी हुई हैं।
——–
फोटो-1अबोहर नगर निगम के मेयर विमल ठठई व संबोधित करते हुए विधायक संदीप जाखड़

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *