टी.एल.एफ. स्कूल में विश्व धरोहर दिवस उत्साहपूर्वक मनाया

voice punjabtime
2 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर आज स्कूल में विश्व धरोहर दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह पूर्वक किया गया। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भाषण, कविताओं और पोस्टरों के माध्यम से धरोहर स्थलों के महत्व को प्रस्तुत किया। इस मौके पर स्कूल के किंडरगार्टन से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने हेरिटेज क्विज, ऐतिहासिक स्मारकों के मॉडल निर्माण तथा भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा प्रदर्शित करने जैसी गतिविधियों में भाग लिया। इस मौके पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्मारकों, कला और परंपराओं के संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जो हमारी पहचान को दशार्ती हैं। विद्यालय परिसर को ताजमहल, कुतुब मीनार और खजुराहो मंदिरों जैसे प्रसिद्ध धरोहर स्थलों के चार्ट और मॉडलों से सजाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों ने देश की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के सम्मान एवं संरक्षण का संकल्प लिया। रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को हमारी धरोहर के जिम्मेदार संरक्षक बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि अपने अतीत को समझना ही बेहतर भविष्य की नींव है। इस समारोह का समापन सभी विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्र की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण का संकल्प लेने के साथ हुआ। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन की सभी को शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *