हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मोगा जिले के गांव धल्लेके में एक करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ

voice punjabtime
2 Min Read

-मोगा जिले के गांव धल्लेके के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करते हुए एक करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा की ओर से किया गया।इस मौके पर हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि इन विकास कार्यों का उद्देश्य गांव की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाना तथा लोगों की दैनिक समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि गांव में सीवरेज व्यवस्था के लिए 30 लाख रुपये, छप्पड़ के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 23 लाख रुपये, खेल मैदान के निर्माण एवं उन्नयन के लिए 25 लाख रुपये तथा इंटरलॉकिंग गलियों के निर्माण के लिए 22 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इन सभी परियोजनाओं पर कुल एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से गांव की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विशेष रूप से सीवरेज, स्वच्छता, खेल सुविधाओं और आवागमन व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। इस मौके पर सरपंच मनदीप कौर, समस्त ग्राम पंचायत सदस्य तथा बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि इन परियोजनाओं से गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की भलाई तथा गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु अनेक विकास योजनाएं तेजी से लागू की जा रही हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *