आज मोगा नगर निगम की मेयर विनय पाल कौर के वार्ड नंबर 8 में लोक मिलनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हलका विधायक डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुईं। कार्यक्रम में वार्ड निवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने में विश्वास रखती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्डवासियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं और इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर नगर निगम की मेयर विनय पाल कौर ने कहा कि लोक मिलनी कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को मौके पर सुनकर समाधान की दिशा में कदम उठाना है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 8 में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है तथा भविष्य में भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर मेयर ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी वार्डवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों के प्यार, सम्मान और सहयोग से ही विकास की गति को और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी, पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

