ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, चालक मौके से फरार

voice punjabtime
1 Min Read

 

 

 

मोगा जिले के थाना अजीतवाल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना अजीतवाल के एसएचओ राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला की पहचान गांव कोकरी फूला सिंह वाला निवासी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष थी और वह किसी काम से पैदल जा रही थी। इसी दौरान दो ट्रकों की आपसी क्रॉसिंग के समय यह हादसा हो गया, जिसमें महिला ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ राज सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *