पंजाब में आज से शुरू हुई SIR प्रक्रिया, मोगा में BLO घर-घर जाकर भरवा रहे फॉर्म

voice punjabtime
3 Min Read

 

पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इसी कड़ी के तहत मोगा जिले में भी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर पहले चरण के तहत फॉर्म भरवाने का कार्य शुरू कर दिया है। लोगो ने दे रहे पूरा संयोग

 

 

जानकारी देते हुए BLO विनय कुमार अधिकारियों ने बताया कि उनकी ड्यूटी घर-घर जाकर लोगों को SIR प्रक्रिया संबंधी जानकारी देना और फॉर्म भरवाना है। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह केवल मतदाता सूची को अपडेट और शुद्ध करने की प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि जो लोग स्वयं फॉर्म नहीं भर सकते, उनकी सहायता BLO द्वारा की जा रही है, जबकि जो लोग फॉर्म भरना जानते हैं, वे स्वयं भी यह प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। वर्तमान में SIR का पहला चरण शुरू हुआ है, जिसके बाद दूसरा चरण भी लागू किया जाएगा।

BLO ने बताया कि पंजाब में इससे पहले वर्ष 2003 में SIR प्रक्रिया हुई थी। उन्होंने कहा कि जो लोग 2003 से पहले पंजाब में रह रहे हैं, उन्हें किसी प्रकार का डर या भ्रम नहीं होना चाहिए। वहीं जिन मतदाताओं के वोट 2003 के बाद बने हैं, वे भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर आसानी से SIR प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें और मतदाता सूची को सही एवं अद्यतन बनाने में प्रशासन का साथ दें।

 

लोगों ने बताया कि वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं और उन्हें किसी प्रकार का डर नहीं है। उन्होंने कहा कि बीएलओ (BLO) घर-घर आकर फॉर्म भर रहे हैं और इस प्रक्रिया से उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही। लोगों का कहना है कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया होनी चाहिए, ताकि मतदाता सूची में मौजूद डुप्लीकेट वोटों को हटाया जा सके और केवल वास्तविक एवं पात्र मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इससे मतदान प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *