राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी का बाबेके आयुर्वेदिक मेडीकल कालेज एवं अस्पताल दौधर के 51 विद्यार्थियों एवं तीन फैकल्टी मैंबर ने भ्रमण किया। इस मौके पर आए हुए सभी छात्रों को संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने संबोधित किया एवं संस्थान की गतिविधि के बारे में बताया। कोआडीनेटर लवकेश सिंह, नवनीश, कोमल एवं कंचन बाला ने संस्थान की फार्माकोगनोसी, फार्माकोलाजी, आई.एस.एफ.एनालिटीकल लैब, जेबरा फिश लैब, फार्मास्यूटिकल कैमिस्ट्री के साथ-साथ जी.एम.पी. लैब का भ्रमण करवाया। सभी छात्रों एवं आयुर्वेदिक कालेज की फैकल्टी डा.रवि दालिया एसोसिएट प्रोफेसर टैक्सोकालाजी, डा. अभीमैथ्यू जोश सहायक प्रोफेसर फार्माकालाजी, डा.जूलिका ने संस्थान की तारीफ करते हुए कहा कि आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में चल रही रिसर्च एवं तकनीकी प्रोग्राम को दी जा रही शिक्षा एवं रिसर्च की सुविधाएं बहुत ही उच्च कोटि की हैं। छात्रों ने हर्बल गार्डन के साथ-साथ एनीमल हाउस की भी जानकारी प्राप्त की। सभी आए हुए छात्रों एवं शिक्षकों का धन्यवाद कोआडीनेटर लवकेश सिंह ने किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने विद्यार्थियों के संस्थान के भ्रमण आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

