राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के फार्म.डी. के छात्रों ने सी.एम.सी. लुधियाना का भ्रमण किया। फार्म.डी. के हेड डा. सौरभ कोसे ने बताया कि आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी एवं सी.एम.सी. के बीच समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। डा. एम.जोसफ जोन एसोसिएट डायरेक्टर प्रोफेसर एवं हेड डिपार्टमेंट आफ क्लीनिकल हिमोटोलाजी ने छात्रों को सी.एम.सी. की कार्य विधि के बारे में समझाया। फार्म डी. के छात्र अमनदीप कौर, आंचल, अंकुश शर्मा, ओकेश सैनी, रवि रंजन कुमार, सिमरनप्रीत कौर, उत्तम आदेश राय ने सी.एम.सी. का भ्रमण किया एवं यह छात्रों का चयन बतौर ट्रेनिंग के रूप में सी.एम.सी. में हुआ है। इस दौरान छात्र सी.एम.सी. के विभिन्न स्पेशलाइज विभागों में इंट्रनशिप करेंगे। यह इंट्रशिप समझौते पत्र के तहत की जा रही है। आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के छात्रों के चौहमुखी विकास के लिए शिक्षा, रिसर्च एवं उच्च कोटि की ट्रेनिंग के लिए यह संस्था लगातार कार्य कर रही है। यही कारण है कि यहां पर 23 राज्यों के छात्र फार्मेसी के विभिन्न प्रोग्रामों में शिक्षा हासिल कर देश एवं विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। छात्रों की प्लेसमेंट के लिए छात्रों को पर्सनैलिटी डिवलपमेंट, स्किल डिवलपमेंट के साथ-साथ डिजीटल प्लेटफार्म एवं साफ्टवेयर की ट्रेनिंग दी जाती है। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने फार्म.डी. के छात्रों एवं फार्म.डी. के हेड डा. सौरभ कोसे को सी.एम.सी. के सफल भ्रमण की शुभकामनाएं दी।

