मोगा में वार्ड-28 में लोक मिलनी, लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान के दिए निदेर्श: विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

voice punjabtime
2 Min Read

मोगा विधानसभा क्षेत्र की आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने रविवार को पार्षद गुरविंदर कौर के वार्ड नंबर 28 में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए लोगों की समस्याएं भी सुनीं।इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मु ख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंजाब के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि लोक मिलनी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझकर उनका त्वरित समाधान किया जा सकता है। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के सर्वांगीण विकास, बेहतर बुनियादी सुविधाओं और जनहित की नीतियों को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *