ज़हरीला पदार्थ खाने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव रानी वलाह में शोक की लहर

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

पंजाब के तरनतारन जिले के गांव रानी वलाह में जहरीला पदार्थ खाने से दो सगे मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

परिजनों और गांव के सरपंच के अनुसार, सुरजीत सिंह के दो बेटे गुरनिशान सिंह (7 वर्ष) और गुरदान सिंह (डेढ़ वर्ष) ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ गलती से खा लिया। इसके बाद दोनों बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना चोहला साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चों ने कौन-सा जहरीला पदार्थ खाया था।

 

इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की एक साथ मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि पूरे इलाके में गम और शोक का माहौल बना हुआ है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *