फरीदकोट में पानी भरने निकलीं दो देवरानी-जेठानी की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने ली जान

voice punjabtime
2 Min Read

 

यहां के शहीद बलविंदर सिंह नगर में शुक्रवार सुबह एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रोजाना की तरह घर के लिए पीने का पानी लेने निकलीं देवरानी-जेठानी सड़क हादसे का शिकार हो गईं। सादिक रोड पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी एक्टिवा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, शहीद बलविंदर सिंह नगर निवासी संजना (43), पत्नी मनदीप कुमार और पूजा (49), पत्नी मनोज कुमार सुबह करीब 8 बजे एक्टिवा पर सवार होकर नहर किनारे लगे नलों से पीने का पानी भरकर आ रही थी, जब वे जहाज ग्राउंड के पास पहुंचीं तो पीछे से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार दोनों महिलाओं को कई मीटर तक घसीटती हुई ले गई। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को तुरंत मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। परिजनों ने बताया कि दोनों महिलाएं रोज की तरह सिर्फ घर के लिए पीने का पानी लेने निकली थीं, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वे कभी वापस नहीं लौटेंगी। परिवार ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक गांव पिंडी बलोचा निवासी रविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *