बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर कलंक, पंजाब सरकार तुरंत मांगे माफी: अशोक सरीन हिक्की 

voice punjabtime
2 Min Read

 

जालंधर। जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने बरनाला में अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पंजाब पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के इशारे पर निहत्थे सफाई कर्मचारियों पर बल प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, अमानवीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारी दिन-रात कठिन परिस्थितियों में काम करके शहरों और गांवों को स्वच्छ रखते हैं। बारिश हो, भीषण गर्मी हो या कड़ाके की ठंड, ये कर्मचारी बिना अपनी जान की परवाह किए समाज की सेवा में जुटे रहते हैं। इनके अथक परिश्रम और सेवा भाव के कारण ही हमारे शहर साफ-सुथरे और स्वस्थ बने रहते हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान होना चाहिए, न कि उन पर लाठियां बरसाई जाएं।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज वही सरकार उनकी समस्याएं सुनने के बजाय पुलिस के डंडों से जवाब दे रही है। यह सरकार हर वर्ग की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है, जो बेहद निंदनीय है।अशोक सरीन हिक्की ने मांग की कि बरनाला लाठीचार्ज की न्यायिक जांच करवाई जाए, दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, घायल सफाई कर्मचारियों का समुचित इलाज और मुआवजा दिया जाए तथा उनकी सभी जायज़ मांगों का सम्मानपूर्वक समाधान किया जाए।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के साथ मजबूती से खड़ी है। किसी भी कर्मचारी के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा से समझौता नहीं होने दिया जाएगा। यदि पंजाब सरकार कर्मचारियों की आवाज़ को दबाने का प्रयास जारी रखती है तो भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से पूरे प्रदेश में इसका पुरजोर विरोध करेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *