प्रभ आसरा वेलफेयर क्लब ने बुजुर्गों के आधार व वोटर कार्ड बनवाने का उठाया बीड़ा-भावना बंसल 

voice punjabtime
2 Min Read

-लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में जुटी प्रभ आसरा वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष भावना बंसल और पंजाब अध्यक्ष जसवीर कौर राय ने क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ शिव कृपा वृद्ध आश्रम, बेदी नगर, मोगा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों और वृद्ध माताओं से मुलाकात कर उनके आधार कार्ड व वोटर कार्ड बनवाने तथा इनमें दर्ज पते को सही करवाने संबंधी बातचीत की। आश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने बताया कि लंबे समय से उनके आधार कार्ड और वोटर कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। वहीं, आधार कार्ड में दर्ज घर का पता सही करवाने के लिए भी उन्होंने कई बार प्रयास किए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। बुजुर्गों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रभ आसरा वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष भावना बंसल और पंजाब अध्यक्ष जसवीर कौर राय ने उन्हें भरोसा दिलाया कि क्लब की ओर से उनके आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनवाने तथा आवश्यक सुधार करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इन दस्तावेजों को सही करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि बुजुर्गों को सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस मौके पर शिव कृपा वृद्ध आश्रम के सेवादार बिट्टू कालड़ा तथा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने प्रभ आसरा वेलफेयर क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमन सिंगला, हरबंस सिंह, बिंदू, कुलवंत कौर, हरचरणजीत कौर, गीता, रणजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और यादविंदर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *