आई.एस.एफ. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं आई.एस.एफ.सी.पी.आर. में तीज उत्सव का भव्य आयोजन

voice punjabtime
3 Min Read

आई.एस.एफ. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं आई.एस.एफ.सी.पी.आर. की ओर से बलदेव कृष्ण गर्ग ऑडिटोरियम में तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजीनियर जनेश गर्ग, आई.एस.एफ.ए.एल. लैब की डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग तथा आई.एस.एफ.सी.पी.आर. की प्रिंसिपल डॉ. आर.के. नारंग ने किया। कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर सीमा बराड़, डॉ. सानिया ग्रोवर, डॉ. नवजोत कौर, काजल एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया तथा मुख्य अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आई.एस.एफ.सी.पी.आर. की प्रिंसिपल डॉ. आर.के. नारंग ने सभी महिलाओं को तीज उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं ईश्वर का वरदान हैं और समाज के ताने-बाने को खूबसूरत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आज महिलाएं पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। डॉ. मुस्कान गर्ग ने भी सभी को तीज की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों एवं स्टाफ को इसी उत्साह के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। तीज महोत्सव के दौरान छात्राओं ने गिद्दा, भंगड़ा, बोलियां और टप्पों की शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा पंजाबी संस्कृति से जुड़े विभिन्न खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें लंगड़ी, स्टापू, रस्सी टपना, गिट्टे तथा प्रश्नोत्तरी मुकाबले प्रमुख रहे। छात्राओं एवं स्टाफ ने पूरे उत्साह और हंसी-खुशी के साथ तीज उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान मिस तीज का खिताब आई.एस.एफ. कॉलेज ऑफ फार्मेसी की बी.फार्म 5वें सेमेस्टर की छात्रा तनवीर कौर को प्रदान किया गया, जबकि आई.एस.एफ.सी.पी. की फार्म डी. चौथे वर्ष की छात्रा जिटिजा ठाकुर को भी मिस तीज प्रतियोगिता में सम्मानित किया गया। इसके अलावा मेहंदी प्रतियोगिता में बी.फार्म 3वें सेमेस्टर की छात्रा सिमरनजीत कौर ने प्रथम, बी.फार्म 3वें सेमेस्टर की छात्रा तरनप्रीत कौर ने द्वितीय तथा आई.एस.एफ.सी.पी.आर. की बी.फार्म प्रथम वर्ष की छात्रा रिधिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में कोऑर्डिनेटर सीमा बराड़ ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध पंजाबी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी मेल-जोल और उत्साह को भी बढ़ावा देते हैं। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने तीज महोत्सव के सफल आयोजन के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *