नकोदर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: 2 पोकलेन समेत भारी मशीनरी जब्त, 2 केस दर्ज

voice punjabtime
1 Min Read

 

जालंधर। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशों पर सदर नकोदर पुलिस ने चक कलां और चक वनाल गांवों में अभियान चलाकर अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाली भारी मशीनरी और वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 303 और माइनिंग एक्ट की धारा 21 के तहत दो मामले दर्ज किए हैं। थाना सदर नकोदर के प्रभारी इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह की अगुवाई में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 पोकलेन मशीनें, 3 टिप्पर, 1 ट्रैक्टर, 1 स्क्रैपर-लेवलर, 1 लोडर-शवेल और 1 जेसीबी मशीन समेत अन्य उपकरण जब्त किए। दूसरे मामले में पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गेरा, निवासी मिंथा पुर, तहसील नकोदर, को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसकी निशानदेही/कब्जे से 1 जेसीबी मशीन, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और 3 टिप्पर बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जालंधर ग्रामीण क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अवैध खनन में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी। दोनों मामलों में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *