आप ने ‘उड़ता पंजाब’ बनाया, हम ‘उभरता पंजाब’ बनाएंगे: धामी

voice punjabtime
2 Min Read

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नशा मुक्त पंजाब यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार पर नशे के मुद्दे को लेकर निशाना साधा। दसूहा, उड़मुड़ और मुकेरियां में आयोजित रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप ने पंजाब को ‘उड़ता पंजाब’ बना दिया है, जबकि भाजपा इसे ‘उभरता पंजाब’ बनाएगी।

 

धामी ने कहा कि पंजाब का खोया गौरव लौटाकर इसे विकसित, सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के ढीले रवैये के कारण नशा तस्कर बेखौफ हैं और सवाल उठाने वालों को परेशान किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा वोट मांगने की यात्रा नहीं, बल्कि पंजाब का गौरव लौटाने और माताओं के जवान बच्चों को नशे से बचाने की मुहिम है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नशा तस्करों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब को नशामुक्त करने की गारंटी दी है।

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने आरोप लगाया कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने तीन महीने में नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन साढ़े चार साल में कुछ नहीं हुआ।

 

मुकेरियां के भाजपा विधायक जंगी लाल महाजन ने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। पंजाब भाजपा महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि आप सरकार के खिलाफ लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान संजीव मिन्हास, जिला प्रभारी राकेश शर्मा, उत्तराखंड के राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *