डॉ. हरजोत कमल का आप पर हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ का आरोप अपनी ही सरकार पर लगा रही आम आदमी पार्टी

voice punjabtime
4 Min Read

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि आप वोट चोरी के आरोप लगा रही है, तो उसे पहले अपनी ही सरकार की भूमिका पर सवाल उठाने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वोटर सूचियों में संशोधन की प्रक्रिया पंजाब सरकार और उसके अधिकारी कर रहे हैं, ऐसे में भाजपा का इससे कोई संबंध नहीं है।

 

डॉ. हरजोत कमल एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश ग्रोवर को पार्टी कार्यालय में सम्मानित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी साधा निशाना

 

डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को पहले ‘चोरी’ का अर्थ समझना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े टैक्स संबंधी मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जनता के सामने सच्चाई रखने के बजाय इसे राजनीतिक साजिश के रूप में पेश कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मामला टैक्स से संबंधित था, तो जनता को इसकी पूरी जानकारी दी जानी चाहिए। पूरी वह होती है जो भगवत माने की इसीलिए एयरपोर्ट पर रोक कर उनसे इनकम टैक्स विभाग ने जुर्माना वसूला।

 

 

प्रताप रोड के व्यापारियों का मुद्दा उठाया

 

भाजपा जिला अध्यक्ष ने मोगा की प्रताप रोड पर व्यापारियों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि चोरी वह होती है तो आम आदमी पार्टी ने प्रताप रोड पर की। विकास के नाम पर व्यापारियों के पूरे साल का व्यापार चोरी कर लिया। उन्होंने इसे व्यापारियों के हितों के साथ अन्याय बताते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार से जवाब मांगा।

 

पंजाब के मुद्दों को लेकर भाजपा में शामिल हुए रमेश ग्रोवर

 

इस अवसर पर भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश ग्रोवर उनके साथ अनुज शर्मा, बलकार सिंह, गुरमीत सिंह गिल काला, बूटा सिंह थम्मनवाला ने कहा कि पंजाब के मुद्दों का हल केवल भाजपा ही कर सकती है। इस अवसर पर रमेश ग्रोवर ने कहा कि अभी भाजपा में बिना किसी शर्त के शामिल हुए हैं टिकट की न मांग की थी और ना कोई शर्त रखी थी। पंजाब में मौजूदा समय में कई अहम मुद्दे हैं, लेकिन उनके अनुसार इन मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सामने मौजूद समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा को राज्य की सत्ता में लाना जरूरी है।

 

रमेश ग्रोवर ने कहा कि पंजाब को समृद्ध बनाने और राज्य के भविष्य को बेहतर करने के उद्देश्य से भाजपा को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने पंजाब और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने राजनीतिक फैसले का बचाव किया।

 

आप छोड़ने के बाद अकाली दल में क्यों गए थे रमेश ग्रोवर?

 

आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद वर्ष 2019 में शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने के सवाल पर रमेश ग्रोवर ने कहा कि उस समय भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन था और उनकी विचारधारा भाजपा के साथ थी। उन्होंने बताया कि पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात पर विचार करने के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजपाल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष मनजीत सिंह राणा, मनिंदर कौर सलीणा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा गुरवीर सिंह, हरप्रीत सिंह जीता, महामंत्री युवा मोर्चा रुद्र शर्मा, महामंत्री युवा मोर्चा वरुण जैदका, हरमनदीप सिंह, रुपिंदर कौर आदि उपस्थित थे।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *