मोगा में 220 नशीली गोलियों और 1.55 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित कार सवार गिरफ्तार

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

मोगा जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना मेहिना पुलिस ने एक कार सवार युवक को 220 नशीली गोलियों और 1 लाख 55 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की है। मामले की जानकारी देते हुए ड्यूटी अफसर नाहर सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर को पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान शक के आधार पर गांव धूरकोट कलां में स्विफ्ट डिजायर कार नंबर PB 29 AB 8074 को रोककर तलाशी तलाशी लेने पर तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 220 नशीली गोलियां और 1 लाख 55 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरभिंदर सिंह उर्फ बिंदा के रूप में की है। पुलिस ने कार, नशीली गोलियों और नकदी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना मेहिना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(बी), 27(ए) और 61-85 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा हे कि नशीली गोलियां कहां से लाई गई थीं और इस मामले में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपी पर पहले भी एक एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज हे , मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *