मोगा की मंडियों में 1.97 लाख मीट्रिक टन धान की आवक, 1.71 लाख मीट्रिक टन की खरीद

voice punjabtime
1 Min Read

 

जिला मोगा की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद का काम लगातार जारी है। बीती शाम तक जिले की मंडियों में कुल 1,97,270 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 1,71,600 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। वहीं, किसानों को खरीदी गई फसल के बदले 324 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मंडियों में आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। धान की खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के साथ-साथ खरीदी गई फसल की समय पर लिफ्टिंग सुनिश्चित करने के लिए संबंधित खरीद एजेंसियों और विभागों के साथ लगातार तालमेल किया जा रहा है, ताकि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।खरीद एजेंसियों की ओर से की गई खरीद का विवरण देते हुए डीसी सागर सेतिया ने बताया कि पनग्रेन की ओर से 82,412 मीट्रिक टन, मार्कफेड की ओर से 45,251 मीट्रिक टन, पनसप की ओर से 27,894 मीट्रिक टन और पंजाब राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से 16,043 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *