मन की बात, सांवरे के साथ’ भजन संध्या के गणमान्यों को भेंट किए निमंत्रण कार्ड

voice punjabtime
1 Min Read

समूह श्याम प्रेमियों की ओर से 21 नवंबर को पुरानी दाना मंडी मोगा में आयोजित की जा रही पांचवीं ‘मन की बात, सांवरे के साथ’ विशाल भजन संध्या के उपलक्ष्य में भावना, दमन, समीरा, कविता, प्रीति, प्रिया, सरीना, सीमा, मीनू, गोल्डी जी, राम तीरथ अग्रवाल, आरती गर्ग, नवनीत और सोनू को निमंत्रण कार्ड सम्मान भेंट किए गए। यह भव्य आयोजन पूज्य दीपक गोस्वामी जी श्री बांके बिहारी मंदिर श्रीधाम वृंदावन के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। श्याम प्रेमियों ने बताया कि इस धार्मिक समागम के उपलक्ष्य में 20 नवंबर को मोगा शहर में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की भव्य निशान व कलश शोभायात्रा श्रद्धापूर्वक निकाली जाएगी। 21 नवंबर को आयोजित होने वाली विशाल भजन संध्या में भजन सम्राट प्रसिद्ध रसिक संत बाबा श्री चित्र-विचित्र जी महाराज श्रीधाम वृंदावन, भजन गायक शिवम रावल इंदौर और भजन गायिका तृप्ति लड्ढा जयपुर बाबा श्याम का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। समूह संगत और शहर निवासियों से अपील की गई है कि वे इस भव्य निशान शोभायात्रा व भजन संध्या में बढ़-चढ़कर भाग लेकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *