पुलिस और बाइक सवार बदमाश में चली गोलियां, 3 पिस्टल सहित आरोपी काबू

voice punjabtime
2 Min Read

जालंधर देहात पुलिस और बदमाश में आज सुबह 5.30 बजे के करीब गोलियां चल गई। अमृतसर से आ रहे बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने सुरानुसी के गांव सुरां के पास रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद सीआईए स्टाफ की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने बदमाश को हथियारों सहित काबू कर लिया। आरोपी की पहचान साजन निवासी इस्लामाबाद, अमृतसर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहाकि सीआईए टीम ने विधिपुर फाटक के पास नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान बिना नंबरी बाइक पर सवार होकर व्यक्ति आ रहा था। उसने मुंह ढका हुआ था। एएसआई परविंदर सिंह ने पार्टी सहित शक के आधार पर उसे रोकने का इशारा किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जिसके बाद आरोपी वहां से सुरां गांव की ओर बाइक भगा ली। जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया, जिसके बाद आरोपी ने एक ओर फायर किया जो पुलिस की गाड़ी पर लगा। इस दौरान पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ में आरोपी को घायल करके काबू कर लिया गया। आरोपी की बाई टांग में गोली लगी है। आरोपी के कब्जे से 3 पिस्टल भी बरामद कर लिया है। जांच में पता चला कि आरोपी पर 20 मामले पहले से दर्ज है। जिसमें मर्डर, एटेंप टू मर्डर, डकैती, एनडीपीएस एक्ट सहित मामले दर्ज है। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *