जय श्री श्याम सेवा परिवार ने द्वादशी पर करवाए जाने वाले श्याम संकीर्तन के निमंत्रण कार्ड किए जारी

voice punjabtime
1 Min Read

शहर के चौक मजीठिया स्थित कृष्णा मंदिर में जय श्री श्याम सेवा परिवार की ओर से 9 मई को शहीदी पार्क में द्वादशी पर करवाए जाने वाले श्याम बाबा के संकीर्तन के निमंत्रण कार्ड जारी किए। सर्वप्रथम पंडित हरिओम शर्मा ने पूजा अर्चना की रस्म अदा की। इस मौके पर जय श्री श्याम सेवा  परिवार मोगा के भजन गायक धर्मेन्द्र शर्मा, पंडित हरिओम शर्मा, बलजीत बग्गी, राजेन्द्र मिड्डा, दीपा कालड़ा, अनमोल शर्मा, रघुवीर शर्मा, प्रिंस अरोड़ा,  सन्नी, वीरभान शर्मा, अक्षय गुलाटी, जतिंदर शर्मा, बिल्लू छाबड़ा, राज भारती, अरुण पुरी, ज्योति, खुशी अरोड़ा, सन्नी, सरोज रानी, अलका मिड्डा, अविनाश  कुमार, दर्शन कुमार, सन्नी कालड़ा मौजूद थे। इस मौके पर मंडल के प्रमुख धर्मेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र मिड्डा ने कहा कि श्याम संकीर्तन की शुरूआत शहीदी पार्क  स्थित हाल में सांय सात बजे की जाएगी। संकीर्तन में अनमोल जागरण पार्टी के भजन गायक धर्मेन्द्र शर्मा, अनमोल शर्मा, राज भारती श्याम बाबा की महिमा  का गुणगान करेंगे। संकीर्तन उपरांत श्याम बाबा की आरती व भोग लगाकर लंगर का प्रसाद अटूट वितरित किया जाएगा। उन्होंने शहर निवासियों को श्याम  संकीर्तन में उपस्थित होकर श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने को प्रेरित किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *