शहर के पॉश एरिया में घर में अकेली भाजपा जिला महामंत्री की ताई की हत्या, गहने और मोबाइल गायब

voice punjabtime
3 Min Read

 

जालंधर। महानगर जालंधर की पॉश एरिया मोता सिंह नगर में घर में अकेली बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। घर से बुजुर्ग के पहने हुए गहने और और मोबाइल गायब है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिला भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि उनकी ताई विनोद कुमारी (69) घर में मृत पाई गई। जानकारी देते हुए बुजुर्ग की दंपति पीएन सेन दुग्गल के बताय कि शाम 5:30 के करीब वह बाजार सामान लेने के लिए गए थे। जब घर वापस लौटे तो 10-15 मिनट तक बेल बजाई पर कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद पास ही खेल रहे एक युवक ने पूछा कि क्या हुआ तो गेट ना खोलने और कोई आवाज ना आने की बात कही। जिस पर युवक ने दरवाजा खोला और जब अंदर गए तो देखा कि विनोद कुमारी जमीन पर पड़ी हुई थी। उन्होंने तुरंत भतीजे और भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की को फोन किया। जब वह घर पहुंचे और बुजुर्ग महिला को लेकर अस्पताल गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जब आसपास की महिलाएं पहुंची तो उन्होंने देखा कि गले में पहने हुए सोने की जेबर और मोबाइल गायब था। जिसकी बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस आसपास के कैमरे चेक कर रही है क्योंकि दंपति के घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। भाजपा नेता हिक्की ने बताया कि उनके ताया और ताई काफी समय से घर में अकेले रह रहे थे। उनके दोनों बेटे विदेश (ऑस्ट्रेलिया) मैं रहते हैं। वह अक्सर उनसे मिलने आया करते थे। सारी वारदात ताया दुग्गल जी के बाजार जाने के बाद हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा, घर में सीसीटीवी कैमरे न होने की वजह से आरोपियों का फिलहाल पता नहीं चला है और बगल वाला मकान भी खाली है जिस कारण कोई आया गया है तो किसी ने देखा नहीं है। वही घर का ऊपर का दरवाजा खुल पाया गया है इसके बाद फॉरेंसिक टीम में जांच में जुट गई हैं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *