शहर मे धार्मिक व समाज भलाई के कार्यो मे अग्रणी भूमिका निभा रही राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन (127) द्वारा 30 अगस्त को पुरानी दाना मंडी मे करवाए जा रहे विशाल भगवती जागरण के पोस्टर का विमोचन किया। पोस्टर जारी करने से पहले समुह सदस्यो द्वारा मां भगवती का पुजन करके जयघोष लगाए गए। एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश गोयल व कृष्ण तायल ने कहा कि शहरवसियो के सहयोग से पुरानी दाना मंडी मे होने वाले विशाल भगवती जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक वरुण मदान जालंधर वाले व मनी लाडला अमृतसर वाले सारी रात मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करेगे। जागरण मे भक्तो के दर्शनों के लिए पावन जोत मां ज्वाला जी के दरबार से लाई जाएगी। जागरण से पहले झंडा पुजन, माता की चौकी व ज्वाला जी धाम से लाई गई पावन जोत का भव्य स्वागत किया जाएगा।इस अवसर पर चेयरमैन मोहन लाल गोयल, वाइस चेयरमैन प्रदीप काका, सरप्रस्त जगदीश मित्तल, महासचिव रमन बब्बर, कैशियर दिनेश जिंदल, ज्वाइंट सचिव कैशियर महेश गोयल, प्रोजेक्ट चेयरमैन अजय कथूरिया, वेद गर्ग, प्रवीण गोयल, सलाहकार राकेश सितारा, ज्वाइंट सचिव रोहित जिंदल सहित कृष्ण तायल, रमन मक्कड़, अमित मित्तल, गगनदीप मित्तल, मंगत राय बांसल, ऋषि गर्ग, अंकित गर्ग, आनंद जैन आदि सदस्य भी उपस्थित रहे।

