अनमोल वैल्फेयर क्लब मोगा सिटी के ताडिय़ों की गडग़ड़ाहट के बीच राजेश अरोड़ा बने सर्वसम्मति से 37 वीं बार अध्यक्ष

voice punjabtime
3 Min Read

: मोगा शहर में हमेशा धार्मिक व सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली अनमोल वैल्फेयर क्लब मोगा सिटी की वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी की बैठक होटल कमल में संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से 2025-26 का राजेश अरोड़ा को ताडिय़ों की गडग़हाड़ट बजाकर 37 वीं बार अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सरप्रस्त हरी सिंगला, चेयरमैन सुरिंदर तायल, वाइस चेयरमैन प्रलाद कालड़ा, प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव जिंदल, रमिकांत जैन, उपाध्यक्ष विशाल ढींगरा, सचिव विवेक मजीठिया, ज्वाइंट सचिव अजय कथूरिया, कैशियर एडवोकेट प्रवीण सचदेवा, सलाहकार संजीव नरूला, गगनदीपP मित्तल, प्रैस सचिव कपिल कपूर, प्रिंस गाबा, प्रचार सचिव पवन आहूजा, राघव गुप्ता, सेवा इंचार्ज सोशल मीडिया इंचार्ज अक्षय गुलाटी, मुख्य पुजारी राहुल कुमार गौड़ नियुक्त किए गए। इसके अतिरिक्त मोहित कोछड़, अश्विनी आहूजा, संजीव अरोड़ा, दीपक शर्मा, चमन लाल मित्तल, सौरभ जिंदल, राहुल ग्रोवर, मानव कालड़ा, सुशांत मजीठिया, अमन कालड़ा, साहिल अरोड़ा, जगचनन जग्गी, अमनदीप मदान, सन्नी कपूर, अजय मोंगा सदस्य मनोनीत किए गए। जिन्हें क्लब की ओर से हार डालकर क्लब की नई कार्यकारिणी में स्वागत किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने कहा कि उन्हें जो 37 वीं बार क्लब की नई कार्यकारिणी में जिम्मेवारी सौंपी गई है वह पहले की तरह ही मां चिंतपूर्णी के आशीर्वाद से निभाएंगे तथा क्लब के सामाजिक व मानवता की भलाई के कार्य जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि 11 मई को मां चिंतपूर्णी जी के जन्मोत्सव पर क्लब द्वारा एक शाम मां चिंतपूर्णी के नाम अर्द्धरात्रि चौंकी का आयोजन सांय सात से दस बजे तक 9 न्यू टाउन स्थित लाला लालचंद धर्मशाला में आयोजित की जा रही है जिसमें भजन प्रवाहिका रेखा शर्मा जालंधर वाली मां भगवती की सुंदर-सुंदर भेंटों का गुणगान करेंगी। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा हर साल की तरह इस साल भी मेले मैय्या दे धार्मिक आयोजन 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। जिसमें सिद्धपीठ से मां भगवती की ज्योति के साथ-साथ श्री सालासर बाला जी महाराज व भैरव बाबा की पवित्र ज्योति लाई जाएगी। जिसकी विशाल शोभा यात्रा मोगा शहर में निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा आकर्षण का केंद्र रहेगी। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा आयोजित किए जा रहे धार्मिक आयोजन को लेकर क्लब के पदाधिकारियों समेत शहर निवासियों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। क्लब द्वारा समस्त पदाधिकारियों की 11 मई को लालचंद धर्मशाला में आयोजित की जा रही मां भगवती चौंकी को लेकर ड्यूटियां नियुक्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मां चिंतपूर्णी धाम से मां भगवती की पवित्र ज्योति श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए लाई जाएगी। मां भगवती की चौकी के समापन पर लंगर का प्रसाद अटूट वितरित किया जाएगा। उन्होंने शहर निवासियों को मां भगवती की चौकी में पहुंचकर मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *