आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे दो जासूसों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जिससे आर्मी कैंट और एयरफोर्स से जुड़ी बेहद संवेदनशील सूचनाएं आरोपी पाकिस्तान को भेज रहे थे। इन आरोपियों के नाम शेर मसीह और सूरज मसीह है। यह दोनों आरोपी जेल में बंद अपराधी हरप्रीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ हैप्पी के जरिए आईएसआई के संपर्क में आए थे।
एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी मिली थी कि यह लोग पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई के संपर्क में है। इसी के तहत ट्रैप लगाया और दोनों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों से जो मोबाइल बरामद हुआ है उसे कई तरह की जानकारियां मिली है कि आरोपी आर्मी कैंट से संबंधित जानकारी पाकिस्तान भेज रहे थे। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और मेहनत मजबूरी का काम करते थे। इसी दौरान आरोपी जेल में बंद कुख्यात अपराधी हैप्पी के संपर्क में आ गए और उसके जरिए आईएसआई के लिए काम करने लग पड़े। फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है ताकि पता चल सके की और भी कौन-कौन लोग उनके साथ जुड़े हुए हैं।
हरीश शर्मा
आईएसआई के लिए काम कर रहे दो जासूस पुलिस ने किया गिरफ्तार
Leave a comment

