मोगा सीआईए स्टाफ ने शनिवार को खास मुखबिर की सूचना पर मोगा के कोट ई सेखां के गांव वड़हे के पास हाइवे से 2 पिस्तौल,3 मैगजीन,6 जिन्दा कारतूस के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार हे । इस मामले में जानकारी देते हुए SSP मोगा अजय गांधी ने बताया कि मोगा सीआईए स्टाफ को शनिवार को खास मुखबिर ने सूचना दी कोट ई सेखां के गांव वड़हे के पास हाइवे पर चार लोग खड़े हे जिसके पास नाजायज हथियार हे और किसी बारदात को अंजाम देने के लिए इंतजार में हे मौके पर सीआइए टीम ने मौके पर जाकर रेड करके चार युवक सुखपाल सिंह निवासी संगरूर , हरप्रीत सिंह निवासी संगरूर , संपूर्ण कल्याण सेठी ,दलजीत सिंह निवासी कोट ई सेखां को तलाशी लेने पर उनके पास से 2 पिस्तौल,3 मैगजीन,6 जिन्दा कारतूस बरामद हुई हे । मौके से चारों आरोपी को गिरफ्तार करके थाना कोट ई सेखां में आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। सुखपाल सिंह पर 5 मामला दर्ज हे और थोड़ा दिन पहले फरीदकोट जेल से जमानत से बाहर आए आज रविवार को चारों आरोपी को मोगा आदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा ताकि और भी खुलासे हो सके ।

