पंजाब के मोगा जिले में एक व्हाट्सएप ग्रुप “बारिश पंजाब दे” की एक चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री रणदीप सिंह बिट्टू और गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की बात की जा रही थी। इस गंभीर मामले को लेकर मोगा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोगा साइबर थाने में मामला दर्ज किया है।डीआईजी फरीदकोट रेंज अश्विनी कपूर ने जानकारी दी कि पुलिस ने इस वायरल चैट के आधार पर 20 से 25 लोगों के खिलाफ UAPA अधिनियम के तहत 61/2A,113.152.353 केस दर्ज किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिनमें से एक मोगा जिले का निवासी है और दूसरा लुधियाना के खन्ना इलाके का रहने वाला है।मामले की जांच जारी है और जैसे-जैसे साक्ष्य सामने आएंगे, अन्य आरोपियों के नाम भी नामजद किए जाएंगे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस साजिश के पीछे किसका हाथ है और इसकी योजना कैसे बनाई गई।

