जालंधर में 2 घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

voice punjabtime
1 Min Read

 

जालंधर : पंजाब सरकार की मुहिम “युद्ध नशा विरुद्ध” के तहत जालंधर के थाना एक के अधीन आते अशोक विहार और गुरु अमरदास कॉलोनी में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन द्वारा 2 घरों पर बुलडोजर चलाया गया है। जिसमें एक घर अशोक विहार में लेडी तस्कर निशा खान उर्फ निशा चौधरी का है और दूसरा घर गुरु अमरदास कॉलोनी में दकीप सिंह दीपा का है।

 

दोनों तस्करों के खिलाफ पहले भी कई मामले तस्करी के दर्ज है। वही आज पुलिस प्रशासन और नगर निगम की अगुवाई में कार्रवाई करते दोनों घरों पर बुलडोजर चलाया गया है। बताया जा रहा है कि ये घर तस्करी करके नाजायज़ जगह पर बनाए गए थे। महिला नशा तस्कर निशा खान पर 6 एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज हैं और दलीप सिंह पर 11 एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। जिसके बाद प्रशासन की ओर से आशोक विहार और गुरु अमरदास कॉलोनी में कार्रवाई करते घर को तोड़ा गया है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *