अमृतसर।क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू अब अपना एक नया प्रोफेशनल यूट्यूब चैनल नवजोत सिद्धू ऑफिशियल शुरू करने जा रहे हैं इसमें वह अपनी जिंदगी के अलग-अलग तजुर्बों को सजा करेंगे यह बात नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर में अपने घर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सांझा की है।सिद्धू की बेटी इस नए चैनल को डायरेक्ट करेगी उसमें वह फैशन डिजाइनिंग के साथ संबंध बातों को भी रखेंगे सिद्धू ने कहा कि उनकी जिंदगी में कभी भी राजनीति लक्ष्य नहीं था अचानक राजनीति में आए हैं उन्होंने कसम खाई थी कि गलत ढंग से कमाया पैसा वह घर लेकर नहीं आएंगे उन्होंने कहा कि वह इस चैनल के माध्यम से अपने दिल की बातें साझा करेंगे क्योंकि राजनीति में बहुत सारी बातें हम कई तरह की रूकावटों के कारण साझा नहीं कर सकते

