मोगा में आम आदमी पार्टी की ओर से मोगा दाना मंडी स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर किया रोष प्रदर्शनआज पूरे पंजाब में पानी के मुद्दे को लेकर बीजेपी दफ्तर और बीजेपी नेताओं के घर के बाहर आम आदमी पार्टी की ओर से रोष प्रदर्शन कर रही हे । मोगा में आम आदमी पार्टी की ओर से मोगा दाना मंडी स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया । इस मौके पर मोगा आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान के साथ साथ समूह लीडर शिप और भारी गिनती में वर्कर मौजूद रहे ।प्रदर्शन कारी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के साथ धोखा कर रहा है भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र, राजस्थान और हरियाणा सरकारें पंजाबियों के पानी के हक पर डाका डालने की साजिश कर रही है, जिसके तहत बीबीएमबी के अधिकारियों का तबादला किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि प्रधान राज्य है और हम राज्य के पानी की एक भी अतिरिक्त बूंद हरियाणा में नहीं जाने देंगे, चाहे इसके लिए हमें कुछ भी करना पड़े। पंजाब को डार्क जोन घोषित किया जा चुका है और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का बीबीएमबी के माध्यम से हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी देने का तुगलकी फरमान पंजाबियों के साथ सीधा धोखा है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में भूजल की गंभीर स्थिति को देखते हुए नहरी पानी से बड़े पैमाने पर खेती की जा रही है आने दिन में धान की बिजाई हे जिसमें पानी की संकट पड़ सकता हे हरियाणा और केंद्र की भाजपात सरकारें पंजाब को डराना-धमकाना चाहती हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीबीएमबी पंजाब के पानी को लूटने के लिए हर दिन नए प्रस्ताव पारित कर रही है, पंजाब के कोटा अधिकारी बदले जा रहे हैं, जबकि राज्य सरकार पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए डटी रहेगी और किसी को भी हमारा पानी छीनने नहीं देगी।जिस करके पंजाब का एक एक बंद पानी के लिए हम संघर्ष करेंगे

