मोगा सिटी साउथ पुलिस ने 29 अप्रैल को मोगा के बंद फाटक के पास से एक लड़की से मोबाइल फोन स्नैचिंग करने वाले दो नौजवान को मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया हे । इस मामले में मोगा सिटी साउथ के एसएचओ इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि कुलदीप सिंह नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज की थी 29 अप्रैल को शाम को उनके बेटी मोगा के बंद फाटक के पास ट्यूशन पढ़ने गए थे ट्यूशन पढ़ कर घर वापस आते समय बंद फाटक के पास पीर वाली जगह पहुंचे, तो दो अज्ञात व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आए और उनकी बेटी से मोबाइल फोन छीनकर ले गए। शिकायत के आधार पर 30 अप्रैल को मोगा सिटी साउथ में अज्ञात व्यक्तियों के पर दर्ज करके मामले की जांच करते हुए दो आरोपी राजू सिंह और नवजोत सिंह को 30 अप्रैल को गिरफ्तार करके उनके पास से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया। आज दोनों आरोपी को मोगा अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि और भी खुलासे हो सके

