पंजाब के लुधियाना में आज सुबह चंडीगढ़ रोड गांव साहेबाना के नजदीक गैंगस्टरों और पुलिस में मुठभेड़ की सूचना मिली है। कुछ दिन पहले गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर पर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। उसी मामले में हमलावरों को पुलिस तलाश रही थी, जिसके बाद आज जब पुलिस ने गैंगस्टर को रोकने की कोशिश की तब
गैंगस्टरों ने पुलिस टीम परफायरिंग की। खुद का बचाव करने के लिए पुलिस कर्मियों ने भी फायरिंग की। बताया जा रहा गैंगस्टरों की टांग पर गोली लगी है। जिसको गिरफ्तार कर उससे हथियार भी बरामद हुआ है

