CIA स्टाफ मोगा ने 250 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल समेत 4 नशा तस्कर को किया काबू

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को CIA स्टाफ मोगा ने 250 ग्राम हेरोइन एक मोटरसाइकिल समेत 4 नशा तस्कर को किया काबू। इस मामले में जानकारी देते हुए मोगा एसपी डी बाल कृष्णन सिंगला ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहां की मोगा सीआईए स्टाफ को बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी हरपिंदर सिंह निवासी मोगा और गुरप्रीत सिंह निवासी फिरोजपुर जो कि नशा बेचने के आदि हे मोटरसाइकिल नंबर PB 47G1192 पर सवार होकर मोगा के गांव कोकरी फूला सिंह वाला लिंक रोड पर किसका इंतजार कर रहे हेरोइन बेचने के लिए । सूचना के आधार पर मोगा सीआईए स्टाफ ने मौके पर जाकर मोटरसाइकल में सवार हरपिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह को तलाशी लेने पर उनके पास से 250 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है । मौके से दोनों को गिरफ्तार करके थाना अजितवाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि लाभजीत निवासी फिरोजपुर सिंह और संजीव कुमार निवासी फिरोजपुर के पास से हेरोइन ली थी । लाभजीत सिंह और संजीव कुमार को भी गिरफ्तार करके आज मोगा आदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा ताकि इसके साथ और कौन कौन शामिल हे उनको भी गिरफ्तार किया जा सके।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *