राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज ऑफ फार्मेसी में बौद्धिक संपदा उत्सव पर व्याख्यानों का आयोजन किया गया। आई.पी.आर. के कोऑर्डिनेटर डा.संत कुमार वर्मा ने बताया कि बौद्धिक संपदा उत्सव के दौरान पेमेंट इंफॉर्मेशन सेंटर पंजाब स्टेट कौंसिल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ आयोजित किया गया, जिसके लिए डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भारत सरकार के द्वारा अनुदान प्राप्त हुआ। उत्सव के प्रथम दिन नेहा गोयल इंडियन पेटेंट एंड डिजाइन अटॉर्नी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर यूनीपैटर्ड कंसलटेंट के द्वारा पेटेंट की पूरी तकनीकी प्रक्रिया को समझाया। जिसमें पेटेंट फाइल से लेकर भारत सरकार के द्वारा समस्त गाइडलाइन की जानकारी दी। द्वितीय दिन पूजा कुमार रजिस्टर्ड पेटेंट एजेंट एवं फाउंडर इनोवी इनटेक्स के द्वारा कॉपीराइट की जानकारी दी एवं बताया कि इस वर्ष की थीम जो कि म्यूजिक पर आधारित है पर गहन जानकारी दी एवं बताया कि अपनी चीजों को सुरक्षित करने के लिए कॉपीराइट अवश्य लेना चाहिए, जो कि मूल रूप से स्वयं के द्वारा रचित एवं विशिष्ठ हों। आई.आई.सी. के कोऑर्डिनेटर डा. मनीष कुमार ने बताया कि इंडियन पेटेंट एंड डिजाइन अटॉर्नी फाउंडर आईपी नेशन आशीष शर्मा ने ने तृतीय दिन जोगरफी फार इंडिकेटर एवं इंडस्ट्रियल डिजाइन की विस्तृत जानकारी दी। यह आई.पी. उत्सव ऑनलाइन आयोजित किया गया। जिसका लाइव प्रसारण संस्था के यूट्यूब चैनल पर किया गया। सभी का धन्यवाद आई.आई.सी. कोऑर्डिनेटर डा. मनीष कुमार ने किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्त, आई.एस.एफ.सी.पी.आर के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने बौद्धिक संपदा उत्सव पर आयोजित व्याख्यान के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दी।

