आई.एस.एफ.कालेज ऑफ फार्मेसी के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने हास्टल के छात्रों की काउंसलिंग 

voice punjabtime
2 Min Read
राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज ऑफ फार्मेसी के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने हास्टल में रह रहे छात्रों की काउंसलिंग की। डा.गुप्ता ने छात्रों को परीक्षाओं में उच्च अंक लाने का मंत्र दिया, जिससे नियमित रूप से अध्ययन करना, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हलका व्यायाम व कम से कम 10 से 15 मिनट का मेडिटेशन अवश्य करना चाहिए। छात्रों को बताया कि प्रायः सवाल का जवाब आने के बावजूद छात्र ठीक से नहीं लिख पाते है उसका मुख्य कारण है कि तकनीकी के युग में हाथ से लिखने की आदत का छूटते जाना शामिल है, जिससे हैंडराइटिंग के साथ-साथ स्पीड से लिखने में छात्रों को परेशानी होती है। इसके लिए अध्ययन के दौरान लेखन कार्य अवश्य करना चाहिए। समय परिवर्तन हो रहा है अतः जब भी बाहर निकले तो पूरे वस्त्र धारण करने चाहिए, ताकि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से छुटकारा मिल सके। साथ ही शरीर को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। फसल कट रही है उसको ध्यान में रखते हुए डस्ट पार्टिकल से बचना चाहिए व आवश्यकतानुसार मास्क, ऐनकों का उपयोग करे। सबसे महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी सॉफ्ट मीडिया जिसमें फेसबुक, व्हाट्सएप पर प्रसारित होने वाले बेबुनियादी विचारों, फोटोग्राफी, तर्कहीन संवाद एवं सामाजिक बुराइयों से ओत-प्रेत विचारों, भाव एवं उनके उपदेश को समझने हेतु कोई भी प्रक्रिया न दी जाए तो जीवन के लिए उपयोगी साबित होता है। साथ ही मानसिक तनाव से दूर रहा जा सकता है। इस मौके पर डा. संत कुमार वर्मा, डा. खड्ग राज, हास्टल वार्डन विशाल कुमार एवं सभी छात्र उपस्थित थे। संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने इस प्रकार की वार्ता जीवन के लिए उपयोगी एवं प्रोफेशनल के लिए महत्वपूर्ण होती है, जिससे न केवल छात्र मोटीवेट होते हैं, बल्कि वास्तविक जीवन को समझने में सक्षम बनते हैं।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *