विदेश जाने के लिए पोते को एयरपोर्ट छोड़ वापस लौट रहे परिवार के चार सदस्यों की सड़क हादसे में हुई मौत

voice punjabtime
1 Min Read

अमृतसर। पोते को श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश जाने के लिए सी ऑफ करने के बाद वापस लौट रहे गुरदासपुर के गुरुदेव सिंह की परिवार के तीन अन्य सदस्यो सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों के नाम गुरुदेव सिंह (60) उसकी पत्नी मनजीत कौर(50), परमजीत कौर (70) और धर्मेंद्र सिंह है। यह चारों लोग वरना कार में सवार थे और एयरपोर्ट से वापस गुरदासपुर को जा रहे थे। लेकिन जब यह गांव जीवन पंढेर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पलटियां खाते हुए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और टिप्पर भी पलट गया। आसपास एकत्रित हुए लोगों ने तुरंत लोगों को कार में से बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी के छत और दरवाजों को काटकर चारों को बाहर निकल गया और हॉस्पिटल ले जाएगा। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर सभी की मौत हो गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *