बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से तापमान में आई गिरावट

voice punjabtime
1 Min Read

पंजाब के जालंधर में तेज तूफान के साथ तेज बारिश हुई। वहीं तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हुई। लोगों ने बारिश का खूब आनंद लिया। वहीं पंजाब में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अमृतसर में 33.5 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 35.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 34.6 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ (व्ड) ने पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत दी है। पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आज भी पंजाब के 16 जिलों में तूफान, तेज हवाएं और बारिश को लेकर ऑरेंज और यैलो अलर्ट जारी किया गया था। अगले 6 दिनों तक पंजाब में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *