मोगा पुलिस में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोगा कोट ई सेखा थाने के अंतर्गत पुलिस चौकी दोलेवाल पुलिस ने गस्त के दौरान गांव दोलेवाल से एक थार गाड़ी में सवार दो व्यक्ति को 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में जानकारी देते हुए SHO गुविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि मोगा कोट ई सेखा थाने के अंतर्गत पुलिस चौकी दोलेवाल के चौकी इंचार्ज ए एस आई परमिंदर सिंह ने शनिवार को अपने पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते समय गांव दोलेवाल पर एक थार गाड़ी को रोककर तलाशी लेने पर गाड़ी में सवार मनजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह के पास से 1 किलो अफीम बरामद हुई है। मनजीत सिंह जिला फरीदकोट के रहने वाला है और गुरप्रीत सिंह जिला लुधियाना का रहने वाला है । दोनों को मौके से गिरफ्तार करके अफीम और थार गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना कोट ई सेखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आज दोनों आरोपी को मोगा अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि इस मामले में और भी खुलासे हो सके

