फरीदकोट में जिला पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के प्रांतीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाला को सोमवार सुबह उनके घर में नजरबंद कर दिया। यह कदम संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक द्वारा 6 मई को शंभू थाने के घेराव की योजना के मद्देनजर उठाया गया। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान मोर्चा समाप्त करवाने के दौरान किसानों की ट्रालियां और अन्य सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन अधिकतर किसानों को अभी तक उनका सामान वापस नहीं मिला है। इसी मुद्दे पर किसान मोर्चा ने थाने का घेराव करने की घोषणा की थी। एसपी मनविंदर बीर सिंह और डीएसपी त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डल्लेवाला के घर पहुंचकर उन्हें नजरबंद किया। डल्लेवाला ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की आवाज दबा रही है। उन्होंने बताया कि मोर्चा ने सिर्फ एक दिन के घेराव की योजना बनाई थी।
किसान नेता ने कहा कि सरकार किसानों को उनका हक मांगने से रोक रही है। उन्होंने सभी न्यायप्रिय लोगों से सरकार की इस कार्रवाई के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
फरीदकोट में जिला पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के प्रांतीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाला को सोमवार सुबह उनके घर में किया नजरबंद
Leave a comment

