फ्रांस से Dunky Route से ब्रिटेन जा रहे 85 नौजवानों के साथ हुआ हादसा, Jalandhar का नौजवान लापता

voice punjabtime
2 Min Read

 

पंजाब की जवानी या तो विदेश जाने की चाह में इंतजार कर रही है या नशों का बहता दरिया नौजवानों को बर्बाद कर रहा है। रोज़ाना विदेशों में पंजाबियों के साथ होने वाली घटनाएं दिल को झकझोर देती हैं। फिर भी लोगों का विदेश जाने का सपना जस का तस कायम है। लोग विदेशों में किसी भी तरह से दाखिल होना चाहते हैं। फिर इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़ता है।

 

अब ताज़ा मामला फ्रांस से सामने आया है, जहां फ्रांस से Dunky Route से ब्रिटेन जा रहे 85 नौजवानों के साथ बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर को फ्रांस में ब्रिटेन जा रही नाव की अचानक हवा निकलने और ब्लास्ट होने के कारण नाव में सवार 85 नौजवान नाव पानी में डूब गई। इस घटना में जालंधर के आदमपुर के गांव भटणूरा लुबाणा का 29 वर्षीय युवक अरविंदर सिंह लापता हो गया। सभी युवकों ने 1 अक्टूबर को फ्रांस के Dunkirk city से डंकी लगाई थी और रास्ते में अचानक यह हादसा हो गया।

 

हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद से फ्रांस पुलिस द्वारा नौजवानों का रेस्क्यू किया, लेकिन पंजाब के 5 युवकों में से जालंधर का अरविंदर सिंह लापता है। उसकी लापता होने की खबर मिलते ही परिवार सदमे में है। अरविंदर सिंह के छोटे भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अक्टूबर को हमें फोन आया कि जिन 4 लड़कों के बारे में बताया जा रहा था वे इस डंकी में साथ थे उनका फ्रांस पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है और अरविंदर सिंह लापता है। परिवार ने सरकार से नौजवान की खोज की अपील की है। अब तक फ्रांस पुलिस ने परिवार को नौजवान की तलाश के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *